Sambhal CO Anuj Chaudhary : कहीं मिली धमकी तो कहीं मिली वाहवाही

Sambhal CO Anuj Chaudhary : अर्जुन अवार्ड प्राप्त कर चुके अनुज चौधरी अपने दमदार बयानों के लिए जाने जाते हैं। फिलहाल यह उत्तर प्रदेश के संभल जिले के सर्किल ऑफिसर हैं। आपको बताते चलें कि ये अन्तर्राष्ट्रीय स्तर के पहलवान रह चुके हैं और खेल कोटे से उत्तर प्रदेश पुलिस में भर्ती हुए थे। शायद इसीलिए इनके पहलवानों वाले तेवर किसी को कुछ खास पसन्द नहीं आते।

अपने इसी बेबाक अंदाज में इन्होंने मुस्लिम समुदाय को एक ऐसी चेतावनी दे डाली जो आम जनता को तो कम प्रभावित करता नजर आ रहा लेकिन राजनीतिक दलों को ज्यादा। चेतावनी से ज्यादा ये संभल जिले में शान्ति बनाये रखने का सन्देश था जिसको राजनीतिक दलों ने अपने-अपने वोट बैंको को आकर्षित करने के लिए किया।

Sambhal CO Anuj Chaudhary
Sambhal CO Anuj Chaudhary

अनुज चौधरी का सन्देश

Sambhal CO Anuj Chaudhary ने होली से पहले संभलवासियों को हिदायत देते हुए एक बयान जारी किया जिसे कुछ लोगों ने इसे एक शान्तिपूर्ण सन्देश के रूप में लिया और कुछ लोगों ने इसे एक भड़काऊ बयान की तरह लिया। आइये देखते हैं क्या कहा अनुज चौधरी ने-

“होली का दिन है, जुम्मा साल में 52 बार आता है, होली साल में एक बार। मुस्लिम समुदाय के लोगों के बीच किसी को लगता है, भई आपको होली के रंग से आपका धर्म भ्रष्ट हो जाएगा या जो भी। तो वो उस दिन ना निकले, घर से ना निकलें और यदि निकले तो उसका इतना बड़ा दिल होना चाहिए वो दिल होना चाहिए कि सब एक जैसे हैं रंग तो रंग है।”

और पढ़ें – Ranveer Allahbadia Controversy: ऐसा क्या कहा? जो बना साल 2025 का नया मुद्दा

अनुज चौधरी को सपा की धमकी

Sambhal CO Anuj Chaudhary के इस सन्देश पर सपाई भड़क उठे और उन्हें अप्रत्यक्ष रूप से धमकी दे डाली। सपा के वरिष्ठ नेता रामगोपाल यादव ने पत्रकारों से बातचीत के दौरान जो कहा वो साफ तौर पर धमकी लग रही थी। उनके अनुसार, “जब कभी व्यवस्था बदलेगी तो ऐसे लोग तो जेलों में रहेंगे।”

अनुज चौधरी को कहा लफंडर

Sambhal CO Anuj Chaudhary को आप पार्टी के राज्यसभा सांसद अजय सिंह ने लफंडर टाइप का अधिकारी बोला है। उनके अनुसार,

“देखिए वो जो सीओ की आप लोग चर्चा करते हैं वो लफंडर टाइप का अधिकारी है। उसको जरूरत से ज्यादा मीडिया में आप लोग महत्व देते हैं। उसका ये काम है? मीडिया में आके रोज बयान देना। भाई! तुम या तो कुर्ता पजामा पहन के नेता गिरी करो। पुलिस विभाग में और अधिकारी नहीं है? अकेला वही सीओ है? अकेला वही पूरे यूपी में सीओ है जो काम कर रहा है? इतने सीओ और इतने एसपी, डीएसपी इतने अधिकारी हैं। उनका… कोई काम नहीं कर रहे हैं? वो नहीं बोलते। वो रोज आके लफंडरई की तरह कुछ भी बोल के जाता है। उसके बाद चले हम लोग उसके बारे में बयान देते फिरे।”

योगी आदित्यनाथ ने किया अनुज चौधरी का समर्थन

जहाँ एक ओर Sambhal CO Anuj Chaudhary को सपा कार्यकर्ताओं और आप के सांसदों द्वारा धमकी और कटु वचन सुनने को मिल रहे हैं, वहीं दूसरी ओर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ उनके संदेश का समर्थन करते हुए उनको धन्यवाद दे रहे हैं-

“देखिए होली… के अवसर पर मुझे लगता है एक दूसरे की भावनाओं का सम्मान होना चाहिए और स्वाभाविक रूप से जुम्मे की नमाज हर शुक्रवार के दिन होती है। होली वर्ष में एक बार होती है।

यही कहा गया… कि भाई देखो! प्यार से समझाया गया… और मैं धन्यवाद दूँगा सभी उनलोगों को जिनलोगों ने बयान जारी कर दिया कि भई! देखो पहले होली का आयोजन होने दो। 14 मार्च को होली है। 2 बजे तक होली खेलने दो। 2 बजे के बाद आप जुम्मे की नमाज पढ़ना।

और बहुत सारे मुस्लिम धर्म गुरुओं ने भी इसके बारे में… इस प्रकार के… पहले से उन्होंने आवाहन भी किया, अपील भी कर दी है कि हम लोग इसको मानेंगे क्योंकि होली साल में एक बार में पड़ती है और जुम्मे की नमाज तो हर सप्ताह पड़नी है। स्थगित भी हो सकती है कोई बाध्यकारी तो है नहीं… कि होना ही होना है।

लेकिन अगर कोई व्यक्ति पढ़ना ही चाहता है तो अपने घर में पढ़ सकता है। आवश्यक नहीं है कि वह व्यक्ति मस्जिद में ही जाए। भई या तो जाना है तो फिर रंग से परहेज न करे। अगर रंग से किसी को परहेज है तो अच्छा होगा और पुलिस अधिकारी ने यही बात समझाई।

और ठीक है जो हमारा वो पुलिस अधिकारी है वह पहलवान रहा है, अर्जुन अवार्डी रहा है, ओलंपियन है, पूर्व ओलंपियन है। तो अब पहलवान की बात है तो पहलवानी की तरह बोलेगा तो थोड़ा कुछ लोगों को बुरा लगता है लेकिन सच है… उस सच्चाई को स्वीकार करना चाहिए।”

Leave a Comment