Anjeer veg or non veg, एक बड़ा सवाल। हाल ही में एक्ट्रेस शहनाज का एक इंस्टाग्राम पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हुआ जिसके बाद से ‘अंजीर वेज है या नॉनवेज’ चर्चा का मुख्य विषय बना हुआ है। इम्यूनिटी बूस्टर के तौर पर खाये जाने वाले अंजीर में आखिर ऐसा क्या है जिसकी वजह से लोग इसे नॉनवेज कह रहे हैं तो चलिए जानते हैं इसके बारे में, आखिरकार मामला क्या है?
सच्चाई क्या है – Is Anjeer veg or non veg?
अंजीर की सच्चाई यह है कि यह सामान्य फलों की तरह ही एक प्रकार का फल होता है जो पेड़ों पर उगता है। लेकिन इस फल का सेवन ज्यादातर सुखा करके किया जाता है इसलिए लोग इसे ड्राई फ्रूट की श्रेणी में भी रखते हैं। तो देखा जाए तो यह एक प्रकार का मौसमी फल भी है और मेवा भी है।
“Anjeer veg or non veg” भ्रम की शुरुआत
अंजीर वेज है या नॉनवेज (Anjeer veg or non veg) यह बोलने से पहले हमें इसकी परागकण प्रक्रिया को समझना होगा यानी कि इसका पोलिनेशन प्रोसेस क्या है? अंजीर का फल एक ऐसा फल होता है जिसके फूल बाहर नहीं बल्कि उसके अन्दर होते हैं और परागकण प्रक्रिया के लिए ततैया को फल के अन्दर घुसना पड़ता है और सारी कहानी यहीं से शुरू होती है।
यह ततैया की काफी छोटी प्रजाति होती है और इन्हें ‘फिग वास्प’ के नाम से जाना जाता है। पराग ले जाने वाली गर्भवती मादा ततैया छोटे-छोटे अंजीरों की तरफ आकर्षित होती हैं और अंजीर के निचले हिस्से से जहाँ एक छोटा सा छेद होता है वहीं से प्रवेश करती हैं। ततैया का मुख्य लक्ष्य अपने बच्चों के लिए एक सही घर ढूँढना होता है और ये घर अंजीर के मादा फूलों के अन्दर होता है। ये वो फूल होते हैं जो निषेचित होने पर बीज पैदा करेंगे इसलिए मादा ततैया निषेचित अण्डे को जितने भी मादा फूलों में दे सकती है, देती है।
“Anjeer veg or non veg” सवाल का सुलझा रहस्य
ज्यादातर ततैया अण्डे देने के बाद वहीं अपना दम तोड़ देती हैं। शिशु ततैया उसमें धीरे-धीरे बढ़ते रहते हैं और उन सबमें नर ततैया सबसे पहले परिपक्व हो जाते हैं। बिना पंखों वाले नर ततैया जब बाहर निकलते हैं, तो वे मादा ततैया को ढूँढते हैं (जो कि उनकी बहनें होती हैं) और उन्हें, इससे पहले कि वे अण्डे से बाहर निकलें, गर्भवती कर देते हैं।
मादा ततैया पंखों के साथ विकसित होती हैं और इनके विकसित हो जाने पर नर ततैया फल में छेद करके बाहर निकलने का रास्ता तैयार करते हैं। बाहर निकलने पर नर ततैया चीटियों का शिकार हो जाते हैं और इस मौके का फायदा उठाकर मादा ततैया उड़ जाती हैं और फिर निषेचन का क्रम ऐसे ही चलता रहता है।
क्या अंजीर में कीड़े होते हैं? Do figs have wasps?
इस प्रकार हम कह सकते हैं कि हाँ, अंजीर में कीड़े होते हैं लेकिन तभी तक जब तक अंजीर कच्चे होते हैं। अंजीर के पक जाने पर सभी ततैया बाहर निकल जाते हैं लेकिन उस मादा ततैया का क्या? जो अण्डे देने के बाद वही अपना दम तोड़ देती है।
उस मरे हुए ततैया के शरीर को अंजीर में से निकलने वाला एंजाइम, जिसको फिसिन कहा जाता है, प्रोटीन में तोड़ देता है और इसे अंजीर के फल के साथ मिक्स कर देता है। और यही वह कारण होता है जिसकी वजह से लोग अंजीर को नॉनवेज मानते हैं। यह पूरी तरह से आप पर निर्भर करता है कि ततैया के शरीर से बने हुए प्रोटीन को आप वेज मान रहे हैं या नॉनवेज।
Benefits of eating figs अंजीर खाने के फायदे
भले ही अंजीर में ततैया मिक्स प्रोटीन होता है लेकिन हम इसके गुणकारी लाभों को नजरअंदाज नहीं कर सकतें।
- अंजीर आपके गट हेल्थ को बूस्ट करता है।
- आपके मसल्स को मजबूती प्रदान करता है।
- आपके एनर्जी लेवल को बढ़ाता है।
- अंजीर खाने से आपकी पाचन प्रक्रिया सुधरती है।
- अंजीर में पोटेशियम, मैग्नीशियम, और ओमेगा 3 भरपूर मात्रा में पाया जाता है, जो कि हमारे हृदय को स्वस्थ रखने के लिए महत्वपूर्ण होता है।
- अंजीर खाने से हमारा ब्लड शुगर नियंत्रण में रहता है।
- एनीमिया नहीं होता है और हमारा हीमोग्लोबिन बढ़ता है।
- हड्डियों को मजबूत बनाने के लिए इसमें भरपूर मात्रा में कैल्शियम, मैग्नीशियम और फास्फोरस होता है।
वैसे आप अंजीर को क्या मानते हैं वेज या नॉनवेज? कमेंट करके हमें अपनी राय जरूर बताएँ।
FAQs:
Q : अंजीर वेज है या नॉनवेज (Anjeer veg or non veg)? इसका सीधा जवाब क्या है?
A : अंजीर पेड़ पर उगने वाला एक फल है तो यह एक शाकाहारी फल है अर्थात वेज है।
Q : कहीं इससे हमारा धर्म भ्रष्ट तो नहीं होता?
A : नहीं, बिल्कुल नहीं।
Q : Anjeer veg or non veg ये सवाल किसने खड़ा किया?
A : किसी ने नहीं, केवल शहनाज़ ट्रैजरीवाला ने इसे नॉनवेज बताया।
Packaging food, medicine or even toothpaste me animal fat, bone powder mix hota hai. Or wo sub log ise use kr rhe hai bina ye Jane k ye veg hai ya non veg. Anjir ek netural fruit hai. Veg ya non veg ye mere liye mayne nhi rakhta.
sahi kaha aapne… sbka apna apna najariya hai